युवाओं के आइकॉन हैं आईपीएस विकास वैभव : सुमन मल्लिक 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने कहा की बिहार के लोकप्रिय आईपीएस ऑफिसर और वर्तमान में बिहार राज्य योजना परिषद के परामर्शी विकास वैभव केवल बिहार ही नहीं बल्कि देश के युवाओं के भी पथ-प्रदर्शक हैं। सुम्मन मल्लिक ने कहा की श्री विकास वैभव के द्वारा चलाये जा रहें ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान से बिहार की गौरवमयी ऐतिहासिक संस्कृतियों को नजदीकी से जानने का मौका समस्त राज्यवासी को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि विकास वैभव के इस मुहिम का उद्देश्य बिहार के गौरवशाली परंपरा के बारे में नई पीढ़ी को बताना है।

मल्लिक ने कहा की सच्चे मायने में विकास वैभव बिहार के युवाओं के आइकॉन हैं। मल्लिक ने कहा की विकास वैभव के इस मुहीम से विकसित बिहार बन रहा हैं। उन्होंने कहा की श्री वैभव जी के इस मुहीम से निरंतर बिहार के युवा ही नही बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आम और खास लोग भी जुड़ रहे हैं, जो इसके विशेष उद्देश्यों को साबित करती है। उन्होंने सभी क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया हैं की वे इस मुहिम में विकास वैभव का पूर्ण समर्थन करें ताकि बिहार राज्य और भी समृद्ध हो।

ये भी पढ़े..

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *