IPL: Mumbai Indians को बड़ा झटका, विश्व कप के दौरान दिग्गज टीम से हुआ अलग

पूरी दुनिया क्रिकेट विश्व कप के उत्साह में डूबी है। फैंस के लिए प्रतिदिन कुछ न कुछ धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा है। लेकिन इन सभी के बीच आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग गया है। मुंबई के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने टीम से विदाई ले ली है। इससे मुंबई को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई टीम के लिए ये बड़ा झटका है। मुंबई के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड मुंबई टीम से बाहर हो गए हैं।

मुंबई को दी मजबूती

शेन बॉन्ड न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। वह साल 2015 से मुंबई टीम के हिस्सा थे। बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी विजेता बनी थी। शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस की टीम में गेंदबाजी को आक्रमण बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि शेन बॉन्ड ने इंटरनेशनल लीग टी20 के उद्घाटन संस्करण में एमआई अमीरात के मुख्य कोच भी रह चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने मुंबई इंडियंस से खुद को अलग करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड फ्रेंचाइजी में नौ साल बिताने के बाद अलग हुए हैं। एमआई ने एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की। एमआई में उनके कार्यकाल के दौरान, फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग में चार ट्रॉफी जीतीं। आईएल टी20 के उद्घाटन सत्र के बाद बॉन्ड ने एमआई अमीरात के मुख्य कोच का पद भी छोड़ दिया है। बॉन्ड का गेंदबाजी के प्रति दृष्टिकोण एक कलाकार का था, जो परिस्थितियों में महारत हासिल करने और टीम के लिए प्रदर्शन करने में सक्षम था, एक खिलाड़ी, नेता और फिर एक कोच के रूप में।

  • Related Posts

    कोहली-रोहित और गंभीर के बीच कोई मतभेद नहीं: बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक

    Share नई दिल्ली। भारत के…

    Continue reading
    बीसीसीआई–बीसीबी विवाद का असर, बांग्लादेश को करोड़ों का नुकसान तय

    Share नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *