IPL 2024: हार्दिक पांड्या की हुई MI में वापसी; RCB ने खेला दांव, धाकड़ खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस से किया ट्रेड

गुजरात टाइटंस के कप्तान और भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर लिया है। आईपीएल 2024 को लेकर कल यानी 26 नवंबर को खिलाड़ियों को रिटेन या फिर रिलीज करने की आखिरी तारीख थी। इस दिन गुजरत ने पांड्या को रिटेन कर लिया था, यह एक औपचारिक प्रोसेस थी। अब मुंबई ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इसके अलावा डील के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कैमरुन ग्रीन को भी अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

कैमरून ग्रीन को MI ने 17.5 करोड़ में खरीदा था

बता दें कि कई दिनों से यह खबर सामने आ रही थी कि हार्दिक पांड्या गुजरात छोड़ मुंबई में शामिल होने वाले हैं। आखिरकार आज इस अदला-बदली पर मुहर लग चुकी है। हार्दिक मुंबई में लौट चुके हैं। इसके अलावा कैमरून ग्रीन भी बैंगलोर के हिस्सा हो गए हैं। बता दें कि मुंबई ने कैमरुन को आखिरी आईपीएल सीजन में 17.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। अब वह मुंबई से ट्रेड कर दिए गए हैं और आरसीबी में ट्रेड हो गए हैं। हार्दिक पांड्या भी दो साल पहले ही गुजरात टीम के हिस्सा बने थे।

अब मुंबई के लिए खेलेंगे पांड्या

हार्दिक पांड्या साल 2015 से ही मुंबई के लिए खेल रहे थे। लेकिन साल 2022 में उन्हें गुजरात ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था। अब वह एक बार फिर से मुंबई में लौट गए हैं। पहले ही ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि पांड्या को 15 करोड़ में मुंबई में शामिल किया जाएगा। ऐसे में साल 2024 का आईपीएल सीजन हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखेंगे।

  • Related Posts

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की बड़ी भविष्यवाणी: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *