IPL 2024: गुजरात टाइटंस में हार्दिक पांड्या की जगह लेगा ये स्टार खिलाड़ी, ऑक्शन से पहले ही तय हुआ कप्तान का नाम

मुंबई इंडियंस द्वारा हार्दिक पांड्या के ट्रेड किए जाने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया गया है। 24 वर्षीय गिल का प्रदर्शन जीटी के लिए शिरकत करते हुए शानदार रहा है। पिछले सीजन में उन्होंने गुजरात के लिए खेलते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।

हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस के लिए दो सीजन खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनकी अगुवाई में जीटी ने एक बार खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि एक बार उपविजेता रही। पिछले सीजन में उसे फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां निर्णायक ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने छक्का-चौका लगाते हुए टीम को चैंपियन बनाया था।

गुजरात ने गिल को 8 करोड़ में है खरीदा:

गुजरात टाइटंस की टीम ने साल 2022 में शुभमन गिल को आठ करोड़ की भारी भरकम धनराशि के साथ अपने बेड़े में शामिल किया था। वह पिछले दो सीजन से जीटी के लिए शिरकत कर रहे हैं। 2022 में उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 16 मुकाबले खेले। इस बीच उनके बल्ले से 34.50 की औसत से 384 रन निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.33 का रहा।

वहीं साल 2023 में उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 17 मुकाबले खेले। इस बीच उनके बल्ले से 59.33 की औसत से 890 रन निकले। इस बीच उनका 157.80 का स्ट्राइक रेट रहा। इस साल उनके बल्ले से तीन शतक और चार अर्धशतक निकले।

शुभमन गिल का आईपीएल करियर:

देश की प्रतिष्ठित लीग में शुभमन गिल ने अबतक छह सीजन में शिरकत की है। इस बीच वह कुल 91 मैच खेलने में कामयाब हुए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 88 पारियों में 37.7 की औसत से 2790 रन निकले हैं। गिल के नाम आईपीएल में तीन शतक और 18 अर्धशतक दर्ज है। यहां उनका स्ट्राइक रेट 134.07 का है।

  • Related Posts

    कोहली-रोहित और गंभीर के बीच कोई मतभेद नहीं: बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक

    Share नई दिल्ली। भारत के…

    Continue reading
    बीसीसीआई–बीसीबी विवाद का असर, बांग्लादेश को करोड़ों का नुकसान तय

    Share नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *