IPL की तर्ज पर भागलपुर में होगा Bhagalpur Cricket League का आयोजन, खिलाड़ियों को दी गई जर्सी

भागलपुर:BCL (भागलपुर क्रिकेट लीग) सीजन टू का दस दिवसीय लीग मैच का आयोजन बारह दिसंबर से भागलपुर के सैैंडिस कंपाउंड मैदान में प्रारंभ हो रहा हैै। जिसमें कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया है और सभी टीम भागलपुर की है।

आज सभी टीमों को अलग-अलग रंगों की जर्सी देकर इस टूर्नामेंट का विधिवत आगाज कर दिया गया। बीसीएल सीजन टू के मैच आईपीएल के तर्ज पर खेले जाएंगे। मैच में भागलपुर के मिरजान हाट बरारी तिलकामांझी घंटाघर बूढ़ानाथ और चंपानगर की टीम आपस में कप पर कब्जा करने के लिए भिड़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार यादव, श्यामल सिंह, सुजीत कुमार केसरी , डॉ नवनीत कुंज, डॉ अर्जुन, रहमतुल्लाह शाहरुख, सुधीर मुखर्जी, बासुकीनाथ मिश्रा ,सचिन कुमार, राहुल कुमार मौजूद थे।

ये भी पढ़े..

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…

FIFA वर्ल्ड कप के शोर में चमक रहा बिहार का यह गांव! 100 साल से हर घर में फुटबॉलर, मेसी-रोनाल्डो हैं बच्चों के आदर्श

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *