दरोगा भर्ती परीक्षा:भागलपुर में हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल,जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

भागलपुर में रविवार को शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा की हुई। जिसके पूर्व BPSC द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार की अध्यक्षता में भागलपुर समाहरणालय के समीक्षा भवन में एक बैठक आयोजित की गई।

गौरतलब हो कि दरोगा भर्ती परीक्षा में तकरीबन 10 हज़ार परीक्षार्थी परीक्षा देने बैठे। वही यह परीक्षा दो पालियां में आयोजित की गई, इस परीक्षा को लेकर आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार केंद्र अधीक्षकों और दंडाधिकारियों को अधिकार कर्तव्य की जानकारी देते हुए जिला अधिकारी व एसएसपी ने कई दिशा निर्देश दिए।

वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि दरोगा भर्ती परीक्षा को पूर्ण रूपेण कदाचार मुक्त और शांति वातावरण में आयोजित कराया जाएगा। वहीं बैठक के दौरान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *