पत्रकारिता में सूचिता जरूरी, WJAI सही दिशा में अग्रसर: अश्विनी चौबे

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2025: डिजिटल पत्रकारिता को सशक्त दिशा देने और मीडिया के भविष्य को नए आयाम प्रदान करने के उद्देश्य से वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) ने राजधानी दिल्ली में “डिजिटल भारत समिट 2025” का भव्य आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन द्वारका सेक्टर 13 स्थित रेडिसन ब्लू होटल में WJAI की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा PRIME TIME के सहयोग से किया गया। इसमें देशभर के डिजिटल पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे उपस्थित रहे।

“पत्रकारिता में सूचिता अनिवार्य”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि डिजिटल मीडिया लोकतंत्र की नई आवाज़ है और इसमें पारदर्शिता एवं सूचिता सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा, “WJAI ने डिजिटल पत्रकारों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म दिया है। यह संगठन न केवल उनके अधिकारों की रक्षा कर रहा है, बल्कि डिजिटल मीडिया के भविष्य को सुरक्षित भी कर रहा है।”

डिजिटल पत्रकारिता को संगठनात्मक शक्ति देने में WJAI अग्रणी

WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि संगठन केवल डिजिटल पत्रकारों को मंच देने का काम नहीं कर रहा, बल्कि यह भारत में डिजिटल मीडिया के लिए मजबूत और जवाबदेह व्यवस्था खड़ी कर रहा है। उन्होंने बताया कि WJAI देश का पहला संगठन है जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के Digital Media Ethics Code 2021 के तहत SRB (Web Journalists Standard Authority – WJSA) के रूप में पंजीकृत है।

देशभर में सैकड़ों समाचार पोर्टल WJAI से जुड़े हुए हैं और पत्रकारों को कानूनी, नैतिक और पेशेवर मजबूती प्रदान की जा रही है।

सम्मान समारोह और विचार विमर्श

समिट के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लीना, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन, प्रदेश प्रभारी मधुप मणि पिक्कू समेत कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन समेत पत्रकारिता के क्षेत्र के दिग्गज हस्तियों को पुरस्कृत किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में आनंद कौशल, डॉ. अमित रंजन, डॉ. लीना, मधुप मणि पिक्कू, मंजेश कुमार, अकबर इमाम, चंदन कुमार, अमित शाखेर, जी डी ज्ञानी, भास्कर झा, हिमांशु गुप्ता, अमित सिंह, कुणाल कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार, गौतम राधेश्याम मोरारका, सुमित शर्मा, रौशन कुमार श्रीवास्तव, इमरान खान, पंकज प्रसून, शैलेन्द्र झा, गणपत आर्यन, संतोष झा, विवेक यादव, रेखा करकोटी आदि शामिल थे।

डिजिटल मीडिया का भविष्य और संदेश

WJAI ने इस समिट के माध्यम से यह संदेश दिया कि आने वाला समय डिजिटल मीडिया का है। पत्रकारों को संगठित कर उनके अधिकार, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना ही संगठन का लक्ष्य है।


 

  • Related Posts

    ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में घमासान, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान पर हमले में अमेरिका को भारी खर्च, पहले 24 घंटे में 779 मिलियन डॉलर व्यय: रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading