
भागलपुर, 12 अक्टूबर 2025: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भागलपुर विधानसभा क्षेत्र 156 के लिए रेखा दास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
रेखा दास अनुसूचित जाति समाज से आती हैं और वे भागलपुर सामान्य सीट पर चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने उनका नामांकन इस बात को ध्यान में रखते हुए किया है कि समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिले।
बसपा के प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि रेखा दास के चुनाव लड़ने से पार्टी की सामाजिक आधार मजबूत होगा और उम्मीदवार क्षेत्र में जनता के साथ बेहतर संपर्क स्थापित कर सकेंगी।


