पटना में श्राद्ध के भोज में अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली, PMCH में भर्ती

बिहार के पटना में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. दीघा थाना क्षेत्र के नकटा दियारा में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है. गंभीर रूप से घायलों इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

पटना में फायरिंग, तीन को मारी गोलीः शहर में अंधाधुंध गोलीबारी से इलाका सहम उठा है. मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पोल्शन रोड का बताया जा रहा है. घायलों की पहचान कामेश्वर राय, बेटा विकाश और उसका दोस्त दीपक के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार एक श्राद्ध क्रम में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।

भोज में चली गोलीः बताया जा रहा है कि नकटा दियारा इलाके में कामेश्वर राय के पिता का निधन हो गया था. इसी को लेकर उनके यहां श्राद्ध का भोज हो रहा था. इस दौरान पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से किसी बात को लेकर नोकझोंक की. इसके बाद गोलीबारी करने लगे. कामेश्वर राय के बांह, बेटा विकाश के सीने और दोस्त दीपक के पैर में गोली लगी है. तीनों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

गोलीबारी से भगदड़ः गोलीबारी होते ही भोज में भगदड़ मच गयी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएमचीएच में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार दर्जनो राऊंड गोलियां चली है. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कई खोखे बरामद की है. हालांकि अभी तक पुलिस की ओर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया गया है।

 

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…