भारतीय नौसेना को मिली बड़ी कामयाबी, वॉर शिप से लॉन्च किया ब्रह्मोस; पढ़े पूरी रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में वॉर शिप से ब्रह्मोस को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। भारतीय नौसेना ने आर श्रेणी के विध्वंसक जहाज से ब्रह्मोस मिसाइल को सफलतापूर्वक दागा है। इससे पहले भी उन्होंने कई क्षमता और रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल की विस्तारित रेंज को फायर किया था, इस बार परिचालन तैयारियों के कारण भारतीय नौसेना आज फायरिंग के दौरान ब्रह्मोस के सभी मापदंडों तक सफलतापूर्वक पहुंच गई। ये फायरिंग भारतीय नौसेना की पूर्वी कमान के बंगाल की खाड़ी में हुई। इसे चीनी नौसेना के लिए जवाब माना जा रहा है।

चीन को मिलेगी कड़ी टक्कर

आर श्रेणी के विध्वंसक जहाज और उसके शक्तिशाली हथियार, दोनों स्वदेशी हैं और आत्मनिर्भरता और समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता का एक और चमकदार प्रतीक हैं। यह नीले पानी पर हावी हैं और विरोधियों विशेषकर चीनी पीएलए नौसेना की सभी चुनौतियों का सामना करने की क्षमता रखते हैं।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के शीर्ष अधिकारी के अनुसार, यह एक भारत-रूसी संयुक्त उद्यम है, जो सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है। इन्हें पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या लैंड प्लेटफार्मों से 2.8 मैक की गति या लगभग तीन गुना गति के साथ लॉन्च किया जा सकता है। भारत फिलीपींस और अन्य कुछ देशों को ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्यात भी कर रहा है। नौसेना ने अपनी विस्तारित रेंज क्षमता का भी परीक्षण किया है।

  • Related Posts

    ‘तुमसे ही शादी करेंगे’… मुजफ्फरपुर में प्यार के नाम पर ‘हैवानियत’! प्रेग्नेंट हुई तो मारपीट कर कराया अबॉर्शन, अब मुकरा ‘धोखेबाज’ प्रेमी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *