विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 47 रनों पर आउट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।

टीम ने 8.2 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

कप्तान रोहित शर्मा 29 बॉल पर 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टिम साउदी ने केन विलियमसन के हाथों कैच कराया। रोहित ने शुभमन गिल के साथ 50 बॉल पर 71 रन की साझेदारी की।

वानखेड़े स्टेडियम में बिल्कुल पिन ड्रॉप साइलेंस है. तूफानी बल्लेबाजी कर रहे भारतीय कप्तान छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए. रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की बदौलत 47 रन बनाकर आउट हुए. कीवी कप्तान केन विलियमसन ने रोहित शर्मा का शानदार कैच लपका. कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने विलियमसन के कैच की भरपूर तारीफ की.

  • ये भी पढ़े..

    FIFA वर्ल्ड कप के शोर में चमक रहा बिहार का यह गांव! 100 साल से हर घर में फुटबॉलर, मेसी-रोनाल्डो हैं बच्चों के आदर्श

    Share Add as a preferred…

    FIFA World Cup 2026: तीसरे स्थान की जंग में भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड, एम्बापे-केन के बीच गोल्डन बूट की भी टक्कर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *