नेपाल में विरोध प्रदर्शन पर भारत की पैनी नजर, नागरिकों को यात्रा से बचने की सलाह

विदेश मंत्रालय ने कहा— संयम और संवाद से सुलझे हालात, काठमांडू दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली, 10 सितंबर।नेपाल में हो रहे भारी विरोध प्रदर्शनों और बिगड़ते हालातों पर भारत ने गंभीर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे फिलहाल नेपाल की यात्रा से बचें। जो लोग पहले से नेपाल में मौजूद हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बने रहने को कहा गया है। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने मदद के लिए दो विशेष वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।


भारत की प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह नेपाल की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मंत्रालय ने कहा,

  • “हम कई युवाओं की जान जाने से बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
  • “भारत एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी देश होने के नाते आशा करता है कि सभी पक्ष संयम बरतेंगे और शांतिपूर्ण तरीकों से बातचीत के जरिए समाधान निकालेंगे।”

भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • +977-980 860 2881
  • +977-981 032 6134

 

  • Related Posts

    रोहतास में ‘फिल्मी’ स्टाइल में सरेराह रची गई शादी! गली के बीच बाइक रोकी और भर दी युवती की मांग; CCTV में कैद हुआ ‘सिंदूर कांड’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    दरभंगा में ‘बदले’ का गंदा खेल: दो पत्नियों की शिकायत पर दो पति गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के जुर्म में सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading