अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च की गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने सुबह 10 बजे गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सक्सेसफुली लॉन्च किया। इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) नाम दिया गया। आसान भाषा में कहे तो मिशन के दौरान रॉकेट में गड़बड़ी होने पर अंदर मौजूद एस्ट्रोनॉट को पृथ्वी पर सुरक्षित लाने वाले सिस्टम की टेस्टिंग की गई।

ये मिशन 8.8 मिनट का था। टेस्ट फ्लाइट में तीन हिस्से हैं- अबॉर्ट मिशन के लिए बनाया सिंगल स्टेज लिक्विड रॉकेट, क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम। क्रू मॉड्यूल के अंदर का वातावरण अभी वैसा नहीं था जैसा मैन्ड मिशन में होगा। इस मिशन में 17 Km ऊपर जाने के बाद श्रीहरिकोटा से 10 Km दूर बंगाल की खाड़ी में क्रू मॉड्यूल को उतारा गया।

इससे पहले आज ही दो बार मिशन को टाला गया था। इसे 8 बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन मौसम ठीक नहीं होने कारण इसका टाइम बदलकर 8.45 किया गया था। लॉन्चिंग 5 सेकेंड पहले इंजन फायर नहीं हो पाए और मिशन टल गया। इसरो ने कुछ देर बाद बताया कि अब गड़बड़ी ठीक कर ली गई है। व्हीकल पूरी तरह से सेफ है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) शुरू, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय; सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *