359 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरा भारत, रोहित शर्मा हुए आउट

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। 359 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा, जो 8 रन बनाकर मिचेल सेंटनर का शिकार बने। तीसरे दिन के पहले सेशन में भारत ने 16.4 ओवर में 57 रन खर्च कर न्यूजीलैंड के 5 विकेट चटकाए और उन्हें 255 रनों पर समेटा। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 4, रविंद्र जडेजा ने 3 तो आर अश्विन ने एक विकेट चटकाया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। पहली पारी में मिली 103 रनों की बढ़त के साथ उनकी भारत पर लीड 301 रनों की हो गई है। मैच के तीसरे दिन मेहमानों की नजरें भारत को 400 से अधिक रन का टारगेट देने पर होगी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत 156 रनों पर सिमट गया था।

NZ 259 & 255

IND 156 & 41/1

  • ये भी पढ़े..

    ‘असफलता स्वीकार है, धोखा नहीं’— छात्र आंदोलन के बीच सचिन तेंदुलकर का बड़ा संदेश, बोले- मेहनत का सम्मान होना चाहिए

    Share Add as a preferred…

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा विश्व इतिहास, 18 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक; T20I में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बने बल्लेबाज

    Share Add as a preferred…