भारत बना चैंपियन, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने की टीम इंडिया की तारीफ

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाने वाली टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दुनियाभर से टीम की जमकर तारीफ हो रही है।

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। अफरीदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि भारत इस खिताब का सही हकदार था और उसने पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन जैसी क्रिकेट खेली।

अफरीदी ने कहा, “विश्व कप खत्म हो गया है और मुझे लगता है कि भारत खिताब का हकदार था। उनकी टीम का संयोजन शानदार था। बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी प्लेइंग इलेवन जितने ही मजबूत थे। यही वजह है कि मैं हमेशा कहता हूं कि टीम की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत होनी चाहिए। भारत के पास इतने अच्छे खिलाड़ी थे कि वे किसी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते थे।”

उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की भी खास तौर पर तारीफ की। अफरीदी ने कहा कि संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की और मौके का पूरा फायदा उठाया। वहीं अभिषेक शर्मा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने ईशान किशन की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दिखाए गए अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखा। अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह को भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ बताते हुए कहा कि वह लंबे समय से टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि केवल शाहिद अफरीदी ही नहीं, बल्कि कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी भारत की जीत की प्रशंसा की है। इनमें शोएब अख्तर, अहमद शहजाद और राशिद लतीफ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन सभी ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को सराहा और उन्हें इस जीत के लिए बधाई दी।

  • Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के अगले टी20 कप्तान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading