IND vs SA: टॉस ‘ओवररेटेड’, प्लेइंग-11 में नहीं होगा बड़ा बदलाव; कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग स्टेज के सभी चार मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया अब सुपर-8 की चुनौती के लिए तैयार है। 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कई अहम बयान दिए।

टॉस को बताया ‘ओवररेटेड’

सूर्यकुमार यादव ने कहा, “टॉस अब ओवररेटेड हो चुका है। अगर पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की जाए, तो हमारी गेंदबाजी यूनिट किसी भी परिस्थिति में मैच डिफेंड कर सकती है।” उनके इस बयान से साफ है कि टीम इंडिया परिस्थितियों से ज्यादा अपनी तैयारी और संतुलन पर भरोसा कर रही है।

अभिषेक शर्मा पर जताया पूरा भरोसा

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों पर कप्तान ने कहा, “मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक की चिंता कर रहे हैं। आगे जिन टीमों को उसका सामना करना है, उन्हें ज्यादा चिंता करनी चाहिए।” इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़ा है।

प्लेइंग-11 में नहीं होंगे बड़े बदलाव

कप्तान ने संकेत दिए कि जीत का कॉम्बिनेशन बरकरार रखा जाएगा और प्लेइंग-11 में ज्यादा फेरबदल की संभावना नहीं है। टीम हर तरह की पिच के अनुसार खुद को ढालने के लिए तैयार है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मुकाबला सुपर-8 की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…