भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में जो टीम तीसरा मुकाबला जीतेगी, वही सीरीज पर कब्जा जमाएगी।
इंदौर का मौसम देगा साथ
निर्णायक मुकाबले से पहले मौसम को लेकर राहत भरी खबर है।
18 जनवरी को इंदौर में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।
- अधिकतम तापमान: 27 डिग्री सेल्सियस
- बारिश की संभावना: 0 प्रतिशत
- नमी: 52 प्रतिशत
- हवा की रफ्तार: 11 किमी प्रति घंटा
दिनभर धूप खिली रहेगी, ऐसे में मौसम की ओर से मैच में किसी भी तरह की बाधा की संभावना नहीं है।
वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर
भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले वनडे में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा वह आगामी टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे।
सुंदर से पहले ऋषभ पंत भी वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। पंत को पहले मैच से पहले नेट अभ्यास के दौरान चोट लगी थी।
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बदोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा
न्यूजीलैंड:
माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फॉक्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जेडन लेनोक्स, माइकल रे
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप सिंह


