IND Vs AFG: ‘कोहली, कोहली…’, नवीन उल हक के फील्ड पर आते ही फैंस ने की नारेबाजी, Watch Video

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान फैंस उस वक्त का इंतजार कर रहे थे, जब नवीन उल हक बैटिंग के लिए आएंगे। फैंस को आखिरकार इंतजार कर फल मिला। अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरने के बाद राशिद खान आउट हो गए और नवीन उल हक बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। तभी पूरा स्टेडियम कोहली… कोहली.. के नारे से गूंज उठा।

फैंस को था नवीन उल हक का इंतजार

जब नवीन उल हक ड्रेसिंग रूम में ही पैड पहन कप बैठे थे, फैंस समझ गए कि इस बार विकेट गिरती है, तो बल्लेबाजी के लिए नवीन उल हक आएंगे। तभी से फैंस ने कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरु कर दिए थे। तभी राशिद खान आउट हुए और नवीन उल हक बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। इसके साथ ही फैंस ने जोरों-शोरों के साथ कोहली-कोहली करना शुरू कर दिया। पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली कर रहा था। इस दौरान कैमरा मैन ने भी कैमरे का रुख कोहली और नवीन उल हक की ओर कर रखा था। कैमरे का एक मुख कोहली की ओर और दूसरा नवीन उल हक की तरफ कर दिया था, इसे देख फैंस और अधिक चिल्लाने लगे।

कोहली के घर दिल्ली में खेला जा रहा मुकाबला

विश्व कप 2023 का दसवां मुकाबला भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें अपनी कमर कस चुकी है। अफगानिस्तान ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम एक बार फिर से चेज करने वाली है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि यहां कोहली और नवीन उल हक की लड़ाई को लेकर फैंस कुछ रिएक्शन देने वाले हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *