“गलत ई-चालान का अब मिलेगा तत्काल समाधान, सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं”

पटना: बिहार के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत दी गई है। अब गलत कटे ई-चालान को सुधारने के लिए वाहन चालकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य परिवहन विभाग ने चालान सुधार की ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी है।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि कोई भी वाहन चालक echallan.parivahan.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है और आवश्यक दस्तावेज जैसे वाहन रजिस्ट्रेशन, वाहन की तस्वीर और चालान की कॉपी अपलोड कर सकता है।

आवेदन की प्रक्रिया और जांच

आवेदन करने के बाद उसकी स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक की जा सकेगी। परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस और प्रवर्तन इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। जांच के बाद सुधार की अनुशंसा राज्य परिवहन आयुक्त को भेजी जाएगी और संशोधन संबंधित जिला परिवहन अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

सार्वजनिक अपील

परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि गलत ई-चालान से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कार्यालय आने के बजाय ऑनलाइन शिकायत सुविधा का उपयोग करें


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…