तीन जूता कारोबारियों के घर इनकम टैक्स विभाग की रेड, नोटों का पहाड़ देख चौंके अधिकारी

शनिवार की शाम आयकर विभाग अन्वेषण पश्चिम यूपी को बड़ी सफलता मिली। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने आगरा के जूता व्यापारी डैंग के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान इनकम टैक्स के अधिकारियों ने 30 करोड़ से अधिक रूपए बरामद किए हैं। अधिकारियों द्वारा मिले रूपयों की गिनती की जा रही है।

अनुमान है कि बरामद किए गए कुल रूपयों को गिनने में अभी काफी समय लग सकता है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रकम कितनी पड़ी होगी। हालाकि आईटी अधिकारियों द्वारा पैसों के गिनने के लिए कई मशीनें भी मंगा ली गई हैं, और अब पैसों की गिनती मशीन से ही हो रही है। मौके पर इनकम टैक्स के सौ से अधिक अधिकारियों की टीम वहां मौजूद है।

आगरा के जूता व्यापारी डैंग के ठिकानों पर छापेमारी में जो कार्रवाई हुई है उसके लिए आयकर विभाग की टीम पिछले एक महीने से काम कर रही थी। सर्विलांस से भी तगड़ी निगरानी चल रही थी और आज सफलता मिली।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading