
प्रधानमंत्री ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में बने के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्गो टर्मिनल का भी लोकार्पण किया और इसे देश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जहां देश के बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार पर जोर दिया, वहीं विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला।
एयरपोर्ट को बताया “जनता की अमानत”
उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि “जनता की अमानत और भविष्य” है, जो आने वाले वर्षों में क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देगा।
विपक्ष पर हमला: “संकट में देशविरोधी बयानबाजी से बचें”
अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है, खासकर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कई देशों में ईंधन, खाद और आवश्यक वस्तुओं की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे समय में उन्होंने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि देश के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली बयानबाजी से बचना चाहिए।
उन्होंने और पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने विकास परियोजनाओं को वर्षों तक लटकाए रखा।
अटल सरकार में मिली मंजूरी, वर्षों तक फाइलों में अटका रहा प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस एयरपोर्ट को वर्ष 2003 में की सरकार ने मंजूरी दी थी, लेकिन इसके बाद लंबे समय तक यह परियोजना फाइलों में ही दबकर रह गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 2004 से 2014 तक केंद्र में रही कांग्रेस सरकार और राज्य की तत्कालीन सरकारों ने इस पर ठोस कदम नहीं उठाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जब केंद्र में उनकी सरकार बनी, तब भी उत्तर प्रदेश में अन्य दलों की सरकार होने के कारण शुरुआती वर्षों में काम में देरी हुई, लेकिन बाद में भाजपा सरकार बनने के बाद परियोजना को गति मिली और आज यह हकीकत बन चुकी है।
“डबल इंजन” सरकार का उदाहरण
प्रधानमंत्री ने जेवर एयरपोर्ट को “डबल इंजन सरकार” की कार्यशैली का उदाहरण बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकास कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कुछ मुख्यमंत्री नोएडा आने से डरते थे, लेकिन आज वही क्षेत्र उत्तर प्रदेश के विकास का प्रमुख इंजन बन गया है।
देश में तेजी से बढ़ रहा एयरपोर्ट नेटवर्क
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में बढ़ते एयरपोर्ट नेटवर्क का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत में केवल 74 एयरपोर्ट संचालित थे, जबकि अब यह संख्या 160 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हवाई यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाना है और इसके लिए छोटे शहरों को भी हवाई नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में देशभर में 100 से अधिक नए एयरपोर्ट पर काम चल रहा है, जिससे भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई ऊंचाई मिलेगी।
विकास और कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
विशेषज्ञों का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर भारत में व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ भारत को वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।


