नवादा में तेज रफ्तार गाड़ी ने दो दोस्तों को कुचलकर मार डाला, एक की पत्नी गर्भवती…दूसरे की होने वाली थी शादी

बिहार के नवादा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक हिसुआ प्रखंड के भेलवा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नारदीगंज प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी अशोक चौधरी के पुत्र पप्पू कुमार (26) और छोटेलाल राजवंशी के पुत्र सूरज कुमार (26) के रूप में हुई है। मृतक पप्पू कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था। रविवार को ही उसकी शादी तय हुई थी। दोनों दोस्त बाइक से बाजार घूमने निकले थे। घटना तब हुई जब दोनों अपने गांव की तरफ मुड़ रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं दूसरी ओर मृतक सूरज की पत्नी तीन महीने की गर्भवती है। उनकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक सूरज भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम फैल गया है साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *