बीच सड़क ‘द बर्निंग कार’…चंद पलों में गाड़ी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

यूपी के आगरा में सोमवार रात बीच सड़क पर एक कार अचानक से धू-धूकर जलने लगी। चंद पलों में कार आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि बीच सड़क पर कार में भीषण आग लग गई। कार के अगले हिस्से से अचानक तेज लपटें निकलने लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कार में जैसे ही आग लगी, ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए फौरन कार से कूदकर अपनी जान बचाई और उसके बाद देखते ही देखते पूरी कार आग के तेज लपटों में घिर गई। आग की लपटे इतनी भीषण थी कि राह चलते लोगों में अफरा तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर जाम जैसी स्थिति बन गई और सड़क पर खड़ी कार जलती रही।

सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घटना थाना ताजगंज क्षेत्र के सर्किट हाउस चौराहे के पास की है।  अचानक कार में लगी आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी होगी। दमकल की गाड़ी ने कार में लगी भीषण आग को बुझाया तब जाकर रास्ता सुचारु रूप से चालू हो सका।

  • ये भी पढ़े..

    पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्ताव

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026: सुल्तानगंज में भक्ति और संस्कृति का होगा भव्य संगम, मालिनी अवस्थी और सोना महापात्रा की प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *