मुजफ्फरपुर में अपने ही बैंक में कर्मियों के साथ मिलकर मैनेजर ने की लाखों रूपये की चोरी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

अपने ही बैंक में मैनेजर साहब ने दो और स्टाफ के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अब पूरे मामले का घटना के महज 48 घंटे के अंदर ही सफलतापूर्वक उद्वेदन करते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने चोरी किए गए रूपए के साथ बैंक मैनेजर और दो और स्टाफ को गिरफ्तार किया है।

बताते चले कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सकरा बाजार स्थित सत्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी का है जहां 31 मई की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा बैंक में रखे गए तकरीबन दो लाख 9 हज़ार 810 रूपए की चोरी चोरों के द्वारा कर लिया गया था। जिसके बाद बैंक कर्मी द्वारा पूरे मामले को लेकर सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

 

विशेष टीम सत्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी में हुई चोरी की वारदात को लेकर लगातार अनुसंधान में लगी हुई थी। तभी मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम के द्वारा सत्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी से चोरी किए गए 2 लाख़ 9 हज़ार 810 रूपए के साथ बैंक के मैनेजर और दो और बैंक स्टाफ को विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार बैंक मैनेजर से जब पुलिस ने पुछताछ शुरु किया तो मैनेजर साहब ने चौकाने वाले खुलासे कर डाले। मैनेजर साहब ने पुलिस को बताया कि ये लोग पहले से ही तकरीबन अपने ब्रांच से 9 लाख़ रुपए का गबन कर चुके थे और अब इस चोरी की घटना के बाद तकरीबन 11लाख़ रूपए हड़पने के लिए बैंक मैनेजर साहब ने अपने स्टाफ के साथ मिल कर चोरी की घटना को दिया अंजाम दिया था।

 

वही मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 31 मई के देर रात अज्ञात चोरों द्वारा सकरा बाज़ार में स्थित सत्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी से  चोरों द्वारा 2 लाख़ 9 हज़ार 810 रूपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरा थाना प्रभारी राजू कुमार पाल और सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार और केश के अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद विशेष टीम ने तकनीकी एवं माननीय सूचना के आधार पर घटना के महज 48 घंटे के अंदर ही पूरे मामले का सफलतापूर्वक उद्वेदन कर लिया है और सत्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 31 मई की देर रात चोरी किए गए 2 लाख 8 हज़ार 910 रूपए को बरामद करते हुए बैंक के मैनेजर सोनू ठाकुर बैंक स्टाफ संतोष कुमार और बैंक स्टाफ सुजीत कुमार को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनो बैंक स्टाफ ने चौरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *