मुजफ्फरपुर में गिट्टी रखने के विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हुई हत्या, महिला आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया. जब गिट्टी रखने के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दिया गया. आपकों बताते चलें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चकचुहर गांव की है.

जहाँ दरवाजे पर गिट्टी रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शिव चंद्र पासवान के दरवाजे पर पास के ही रहने वाले लोगों ने गिट्टी गिराया था. शिव चंद्र पासवान ने गिट्टी हटाने को लेकर जब कहा तो इसको लेकर विवाद शुरू हो गया.

देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट हो गयी. इसी मारपीट में शिवचंद्र पासवान को गंभीर चोटे लगी. जिससे उसकी मौत हो गई. मामले को लेकर स्थानीय मोतीपुर थाने में 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं एक महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *