लातेहार में उग्रवादियों ने पुल निर्माण के मुंशी को टांगी से काटा

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के उलगड़ा गांव में औरंगा नदी पर पुल निर्माण में लगे मुंशी बाल गोविंद साहू की उग्रवादियों ने गुरुवार रात टांगी से काटकर हत्या कर दी।

बाल गोविंद उसी गांव के थे। वह पंचायत में वार्ड सदस्य भी थे। पुलिस के अनुसार, हत्या लेवी के लिए की गई है। घटनास्थल पर झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा के उग्रवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण स्थल पर एक अन्य मुंशी समेत आधा दर्जन मजदूर रात में रहते थे। गुरुवार रात करीब 10 बजे आठ उग्रवादी पहुंचे और आते ही लाइन काट दिया। जैसे ही बाल गोविंद टॉर्च लेकर निकले, उग्रवादियों ने उन्हें कब्जे में ले लिया और हाथ-पैर बांधकर दी के पास ले गए। यहां मारपीट के बाद उन्हें कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर देर रात पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने की मांग करने लगे। दूसरे दिन सुबह करीब 10 बजे के बाद मशक्कत के बाद शव उठाया गया।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: बेलौटी गांव पहुंची जन सुराज टीम, मनोज भारती बोले- “यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है”

    Share Add as a preferred…

    शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़! सीतामढ़ी में विदेशी शराब से भरे ट्रक पर टूट पड़े सैकड़ों लोग, VIDEO वायरल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *