लखीसराय में सनकी आशिक ने छठ से लौट रहे परिवार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अब तक तीन की मौत

लखीसराय शहर के कबैया थाना अंतर्गत पंजाबी मोहल्ला में छठ घाट से घर आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ही एक सनकी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। छह लोगों को गोली लगी है जिसमें तीन लोगों की मौत हो जाने की सूचना है।इस वारदात में एक ही परिवार को निशाना बनाया गया है। शशिभूषण झा के दो बेटे चंदन झा एवं राजेंद्र झा की मौत गोली लगने से हो गई इसके अलावा पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही शशि भूषण झा की पुत्री दुर्गा झा की भी मौत हो गई है। जबकि खुद शशिभूषण झा, इनके एक और बेटे दुर्गा झा, बहु लवली देवी पत्नी राजनंदन झा एवं प्रीति देवी पत्नी कुंदन झा गोली लगने से जख्मी हैं।  एसपी पंकज कुमार ने बताया की शशिभूषण झा के घर के सामने आशीष चौधरी का घर है। आशीष चौधरी शशिभूषण झा की बेटी दुर्गा से कई वर्षों से प्यार करता था।इस कारण दोनों पक्ष में मारपीट हो गई थी। सोमवार को सनकी आशिक ने अपने घर की गली में उस समय घटना को अंजाम दिया जब शशिभूषण झा परिवार सहित छठ घाट से घर आ रहे थे। परिवार के कुल छह लोगों को गोली मारी गई जिसमे तीन की मौत हो गई है।

ये भी पढ़े..

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर CBI का एक्शन: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गुड्स सुपरवाइजर गिरफ्तार, सहयोगी भी दबोचा गया

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *