भागलपुर में लॉटरी के नाम पर युवक से 35 हजार की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज

आयुर्वेद संस्थान के नाम पर कार जीतने का झांसा देकर ठगों ने भेजे फर्जी कागजात, रजिस्ट्रेशन के नाम पर ऐंठे पैसे

भागलपुर | लॉटरी में कार जीतने का झांसा देकर साइबर ठगों ने भागलपुर के एक युवक से 35 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित दीपक कुमार, निवासी सन्हौला, ने भागलपुर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित दीपक ने बताया कि वह अपनी मां का आयुर्वेदिक इलाज करा रहा था। इसी दौरान उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक आयुर्वेद संस्थान का प्रतिनिधि बताया और कहा कि संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने पर एक लकी ड्रा निकाला गया है, जिसमें उन्हें कार जीतने की सूचना दी गई।

साइबर ठग ने दीपक को कार और ड्रा से संबंधित फर्जी दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजे और कहा कि वाहन प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में उन्हें कुछ राशि जमा करनी होगी। धीरे-धीरे 35 हजार रुपये ठग लिए गए।

पैसे भेजने के बाद जब युवक को और पैसों की मांग की जाने लगी, तब उसे ठगी का संदेह हुआ। इसके बाद उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस कर रही मामले की जांच

साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फोन नंबर, बैंक खाते और व्हाट्सएप चैट की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे में भोजपुर का लाल दानिश आलम शहीद, इकलौते बेटे की शहादत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    Share Add as a preferred…

    दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर सस्पेंस खत्म! उपेंद्र कुशवाहा बोले- पूरा कार्यकाल करेंगे, पद पर कोई खतरा नहीं

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *