भागलपुर में बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई का तांडव, बहनोई पर तलवार से हमला

गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार

भागलपुर, 14 सितंबर।भागलपुर जिले के रहमानीगंज में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपने ही बहनोई पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में मो. तबरेज आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।

पत्नी ने सुनाया दर्द, नाराजगी बनी हमले की वजह

घायल युवक की पत्नी मोमिना खातून ने बताया कि उनका विवाह प्रेम विवाह के तहत हुआ था, जिससे उनका भाई बेहद नाराज था। नाराजगी के चलते शनिवार को उसने गुस्से में आकर उनके पति पर तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया।

पुलिस की तत्परता से बची जान

घटना की जानकारी मिलते ही कजरैली थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल मो. तबरेज आलम को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटनास्थल से आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग प्रेम विवाह को लेकर भाई द्वारा की गई इस खौफनाक हरकत से हैरान हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।


 

  • Related Posts

    “लाठियां खाईं, संघर्ष किया… अब देश को मिलेगा लाभ”— नीतीश के राज्यसभा जाने पर भावुक हुए अश्विनी चौबे; बधाई देते हुए साझा किए पुराने संस्मरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading