बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीय समारोह में अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना जिले के बख्तियारपुर में आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर स्थित विभिन्न प्रतिमा स्थलों पर पहुंचकर
शहीद नाथुन सिंह यादव, स्व. मोगल सिंह, स्व. पं. शीलभद्र याजी, स्व. कविराज रामलखन सिंह ‘वैद्य’ एवं स्व. डुमर सिंह की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को ऐतिहासिक बताया।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रामचन्द्र भारती, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि एवं डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


 

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading