ममता का सौदा : अररिया में पैसे के लिए मां ने बच्चे को नौ हजार में बेचा

रानीगंज (अररिया)। रानीगंज थाना क्षेत्र की पचीरा पंचायत में पैसे के लिए मजबूर एक मां ने महज नौ हजार रुपये में ही डेढ़ साल के मासूम को बेच दिया। महिला ने अपने बेटे को रानीगंज थाना क्षेत्र की विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया गांव में बेचा। हालांकि सूचना पर रानीगंज पुलिस ने बच्चे को बरामद कर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।

इस बाबत बच्चे की मां रेहाना खातून ने बताया कि उनके कुल आठ बच्चे हैं। इसमें पांच लड़का व तीन लड़की है। साल भर पहले रानीगंज के एक बैंक से पचास हजार रुपये लोन लिया था। कर्ज की रकम का हर महीने किस्त अदा करती थी।

इधर तीन माह से पैसों की तंगी की वजह से ़िकस्त नहीं दे रही थी। जबकि बैंक कर्मी पैसों के लिए परेशान कर रहे थे। इस दौरान रविवार को उनका डेढ़ साल का बेटा गुफरान अपने मामा तनवीर के घर पर था। मां रेहाना खातून ने बताया कि बच्चे को उसके मामा तनवीर ने ही बेचा है। हमको नौ हजार रुपये ही मिला है। तनवीर ने बच्चे को कितने में बेचा है यह बात हम नहीं बता सकेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…