सबौर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर। जिले में अपराध पर लगाम लगाने के अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र के रंजनंदीपुर दियारा में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी देते हुए ने बताया कि सबौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रंजनंदीपुर गांव में कुछ लोग अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें अपने पास रखे हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी की योजना बनाई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पवन कुमार और कोको मंडल को गिरफ्तार किया। तलाशी के क्रम में पवन कुमार के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं कोको मंडल के कब्जे से एक देसी बंदूक, दो देसी कट्टा और 45 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और इनके पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ तो नहीं है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश तो नहीं रची जा रही थी।

सिटी एसपी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार के 7 लाख छात्रों की स्कॉलरशिप पर लटकी तलवार: ई-शिक्षा कोष पर डाटा में भारी गड़बड़ी; भागलपुर समेत 24 जिलों के DPO से शो-कॉज, 1 हफ्ते की मोहलत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पिता बनने की अफवाह पर भड़के तेजप्रताप यादव, बोले—“मेरी कोई बेटी नहीं, ये झूठी खबर”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading