2034-35 तक की ट्रांसमिशन प्रणाली पर बिहार में अहम बैठक, ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी रूपरेखा

पटना, 03 मई 2025 – राज्य की भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए बिहार के इंट्रास्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान (ITSRAP) 2034-35 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पटना में किया गया। यह बैठक केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में CEA के चेयरमैन श्री घनश्याम प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ ईआरपीसी के सचिव श्री एन. एस. मंडल, बीएसपीटीसीएल के एमडी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे, सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी, ईस्टर्न रीजन लोड डिस्पैच सेंटर, और बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) की टीमें भी मौजूद रहीं।

आगामी 10 वर्षों की ऊर्जा रणनीति पर चर्चा

बैठक में अगले 10 वर्षों के लिए राज्य की ट्रांसमिशन जरूरतों और संभावित ऊर्जा मांगों पर विस्तार से मंथन किया गया। विशेषज्ञों ने राज्य में ऊर्जा वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत, लचीला और मांग-उन्मुख बनाने के उपायों पर सहमति जताई।

BSPTCL निभाएगा अहम भूमिका

बैठक में यह भी तय हुआ कि योजना के क्रियान्वयन में BSPTCL की भूमिका अहम होगी। यह एजेंसी राज्य के भीतर ट्रांसमिशन नेटवर्क को समयबद्ध ढंग से उन्नत करने और बढ़ती ऊर्जा मांगों की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *