दोस्त हो तो ऐसा….सांसद पप्पू यादव को गिफ्ट की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर, गोली-ग्रेनेड रहेगा बेअसर

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसी के चलते पप्पू यादव के एक करीबी दोस्त ने उनकी सुरक्षा को देखते हुए बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट की है। अब पप्पू यादव अपनी नई लैंड क्रूजर में ही यात्रा कर रहे हैं।

पप्पू यादव ने लैंड क्रूजर में सफर करने के दौरान कहा कि भले ही सरकार उनकी सुरक्षा पर कोई ध्यान न दे लेकिन अब उनके दोस्त, बिहार और देश उनकी सुरक्षा के लिए खड़े हैं। उन्होंने बताया कि उनका दोस्त इसे विदेश से लाया है, जोकि 15 दिन के अंदर दूसरे देश से भारत आई है। इतना ही नहीं, पप्पू यादव ने कहा कि जो लैंड क्रूजर उन्हें गिफ्ट में मिली है, उसे न तो ग्रेनेड कोई असर कर सकता है और न ही रॉकेट लॉन्चर उड़ा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक हम इस गाड़ी में हैं तो सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि पिछले दो माह से सांसद पप्पू यादव को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पप्पू यादव ने कहा था कि अब तक उन्हें 17 बार धमकियां मिल चुकी हैं। बता दें कि बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र सुरक्षा के दृष्टि से काफी सुरक्षित मानी जाती है। इसमें लीड और पॉलीकार्बोरेटेड के मिश्रण से बने बुलेट प्रूफ बैलेस्टिक ग्लास को लगाया जाता है जिस पर आम तौर पर 500 राउंड गोलियां झेलने करने की क्षमता है। बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र के अंदर और बाहर फ्रेम पर बैलेस्टिक लेयर लगाया जाता है ताकि यह कोई बड़ा धमाका भी झेल सके। इस गाड़ी का चक्का भी विशेष रूप से बनाया गया है, जिस पर बुलेट का असर नहीं होता।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *