‘बिहार जीतना है तो दिल्ली की हार से सीखना पड़ेगा’, कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी को दी नसीहत, कहा-गठबंधन पर स्पष्टता जरूरी

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। बिहार चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने अपनी ही पार्टी को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद, पार्टी बिहार चुनाव में आखिरी समय की जल्दबाजी नहीं कर सकती। तारिक अनवर के अनुसार पार्टी जल्द से जल्द राजद और अन्य दलों के साथ गठबंधन पर स्पष्टता लाए और समन्वय बैठकें शुरू करे। क्योंकि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पहले से ही चुनाव की तैयारियों में जुटा है।

एक मीडिया इंटरव्यू में तारिक अनवर ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों के खराब प्रदर्शन से सबक लेकर कांग्रेस नेतृत्व को बिहार में राजद और अन्य दलों के साथ गठबंधन पर तुरंत स्पष्टता लानी चाहिए। समय रहते समन्वय बैठकें शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद बिहार का आगामी चुनाव विपक्ष के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यह न केवल राज्य में, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस और हमारे सहयोगियों के लिए बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन को हराना बेहद जरूरी है। इसलिए कांग्रेस बिहार चुनाव की तैयारियों के लिए चुनाव की तारीखों से कुछ हफ्ते पहले, आखिरी समय में जल्दबाजी करने का जोखिम नहीं उठा सकते।’

तारिक अनवर ने कहा कि यह उचित समय है कि हम गठबंधन की बारीकियों को अंतिम रूप देने के लिए समन्वय समितियों की बैठकें शुरू करें। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, राजद को भी, हमारे गठबंधन के मुख्य दल के रूप में, गठबंधन की शुरुआती चुनावी तैयारी के लिए पहल करनी चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *