भारत–पाक मुकाबला टला तो टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड, ब्रॉडकास्टर्स को 4500 करोड़ के नुकसान का खतरा

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले ही दिन भारत और पाकिस्तान अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। भारत का पहला मुकाबला यूएसए से होना है, जबकि पाकिस्तान नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान में उतरेगा। लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है, जिससे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है।

भारतीय ब्रॉडकास्टर्स को हो सकता है 500 मिलियन डॉलर का नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला रद्द होता है तो भारतीय प्रसारकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनुमान है कि यह नुकसान लगभग 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी करीब 4150 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

भारत-पाकिस्तान मैच विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है और इसके विज्ञापन दरें भी सबसे अधिक होती हैं। आमतौर पर इस मैच के दौरान 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट की कीमत 25 से 40 लाख रुपये तक होती है। विज्ञापनों से ही लगभग 300 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कुल मिलाकर यह नुकसान 4500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिसका असर आईसीसी और प्रसारकों दोनों पर पड़ेगा।

आईसीसी और पीसीबी पर भी पड़ेगा असर

इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भी बड़ा झटका लग सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी की कुल कमाई का 5.75 प्रतिशत हिस्सा मिलता है, जो सालाना लगभग 34.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है। मैच रद्द होने की स्थिति में इस आय पर भी असर पड़ सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर अपनी टीम को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति नहीं दी है। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, यूएसए और नीदरलैंड्स शामिल हैं।

क्रिकेट जगत में बढ़ी हलचल

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला केवल खेल नहीं बल्कि करोड़ों प्रशंसकों की भावनाओं से जुड़ा होता है। ऐसे में इस मैच के रद्द होने से न सिर्फ आर्थिक बल्कि खेल भावना को भी बड़ा झटका लगेगा। अब सभी की नजरें आईसीसी और दोनों क्रिकेट बोर्डों के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।


 

  • Related Posts

    पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करना क्रिकेट खत्म करने जैसा: कपिल देव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दोहरा झटका: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, हाईकोर्ट ने भी लगाई कड़ी फटकार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading