पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या, हाल ही में फोन पर दे दिया था तीन तलाक

जमुई में एक पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच पिछले 6 महीनों से विवाद चल रहा था। दो महीना पहले आरोपी पति ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। घटना झाझा थाना क्षेत्र की है।

मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय जहाना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जहाना खातून की शादी 11 साल पहले बलियाडीह के गुलाम अंसारी से हुई थी। मृतका के भाई फयूल अंसारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। शादी के बाद से ही गुलाम  अंसारी पत्नी के साथ मारपीट करता रहा है।

मृतका के पिता ने बताया कि उसके पति ने दुपट्टे से मुंह बांधकर चाकू से हमला किया और सबको घर के बाहर फेंक दिया। कुछ ग्रामीणों ने हत्या के बाद आरोपी को भागते हुए देखा है और वह ट्रेन से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके के पर पहुंची एफएसएल की टीम सबूत जुटा  रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस फरार आरोपी को तलाश कर रही है। महिला के पिता रसूल अंसारी ने आगे कहा कि गुलाम अंसारी ने अपने पिता और भाई के कहने पर उनकी बेटी को फोन पर तलाक दे दिया था। इसके कारण 6 महीना से दोनों अलग रह रहे थे। उनकी बेटी 3 महीने से मायके में रह रही। झाझा थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पति-पत्नी के विवाद में है पत्नी की हत्या हुई है। फरार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    शिवनारायणपुर थाना के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, आधुनिक पुलिस व्यवस्था को मिलेगा नया आधार

    Share Add as a preferred…

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *