पत्नी के खौफ से डरा पति, डेढ़ साल तक घर से रहा गायब; पढ़े पूरी रिपोर्ट

भारत में पति-पत्नी के रिश्ते को बड़ा ही मजबूत और पवित्र रिश्ता माना जाता है। दोनों एक-दूसरे के लिए सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं। कहा जाता है कि दुनिया की तमाम मुसीबतें आ जाएं, लेकिन दोनों के रिश्तों में दरार नहीं पड़ती है। कई बार आपसी मतभेद होते हैं लेकिन उन्हें सुलझा लिया जाता है। कई बार आपने सुना होगा कि हर पति अपनी पत्नी से डरता है।

डेढ़ साल तक घर से गायब रहा पति 

कुछ ऐसा ही हुआ केरल में, यहां एक पति अपनी पत्नी के डर की वजह से घर से गायब हो गया और डेढ़ साल तक आया ही नहीं। अब पुलिस ने उसे खोज निकाला। मामला केरल के पत्तनमथिट्टा जिले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति करीब डेढ़ साल पहले अपने किराए के घर से लापता हो गया था और अब उसे इडुक्की जिले के एक गांव से खोज निकाला गया है। पुलिस ने नौशाद को थोम्मनकुथु से खोज निकाला।

पत्नी ने कही थी हत्या की बात 

इससे पहले पुलिस ने उसकी 25 वर्षीय पत्नी अफसाना को उसके लापता होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अफसाना ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा था कि नौशाद की हत्या कर दी गई है और उसके शव को दफना दिया गया है। पुलिस के अनुसार नौशाद नवंबर 2021 में अपने किराए के घर से लापता हो गया और उसके बाद वह थोम्मनकुथु में एक खेतिहर मजदूर के रूप में रह रहा था।

पति ने खोली पत्नी की पोल 

वहीं नौशाद ने बताया कि वह घर से भाग गया क्योंकि वह अपनी पत्नी से डरा हुआ था। नौशाद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी द्वारा बुलाए गए कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने पुलिस को गुमराह करने वाला बयान देने के आरोप में अफसाना को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला के बयान के आधार पर शव को बरामद करने के लिए पुलिस अफसाना को कुछ स्थानों पर ले गई थी।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *