बिहार में सैकड़ों युवाओं ने थामा BJP का दामन, डॉ. दिलीप जायसवाल बोले- समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की चिंता

बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा कि उनकी पार्टी सदैव समाज के लोगों के साथ जुड़कर अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की चिंता करती है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को योजित मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की नीतियों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सिवान मुखिया संघ के उपाध्यक्ष और हसुआ पंचायत के मुखिया चंदन सिंह ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। डॉ.जायसवाल ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया। सिवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव सहित सिवान के विधायक और जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी भी मिलन समारोह मे शामिल रहे।

भाजपा में आने वाले लोगों का स्वागत करते हुए डॉ. जायसवाल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की सेना के जवानों से तुलना करते हुए कहा कि एक सेना देश की सरहद की रक्षा करती है तो भाजपा के कार्यकर्ता भी सेना की तरह देश के अंदर विरासत, संस्कृति और विचारधारा की रक्षा करते हैं। आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल इसलिए है कि इस पार्टी के कार्यकर्ता समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज सिवान के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, यह ऐतिहासिक पल है। क्योंकि इसी सिवान में क्या क्या होता था लोग भूले नहीं हैं, लेकिन अब सिवान बदल गया है। भाजपा सदैव समाज के लोगों के साथ जुड़कर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की चिंता करती है।

  • ये भी पढ़े..

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…

    मां का साया बचपन में उठ गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा; संघर्षों के बीच हिमाली राज बनीं SDM

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *