महागठबंधन के सैकड़ों नेताओं ने निर्वाचन आयोग के विरोध में किया चक्का जाम, सुलतानगंज में जनजीवन रहा ठप

भागलपुर, 10 जुलाई 2025:मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग के विरुद्ध नाराजगी जाहिर करते हुए महागठबंधन के सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बिहार बंद के समर्थन में भाग लेकर सुलतानगंज में जोरदार चक्का जाम किया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण नगर में यातायात पूरी तरह से बाधित रहा और जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा।

इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व राजद सुलतानगंज प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष विवेकानंद यादव ने किया। महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय के समीप एकत्र हुए और भागलपुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग संख्या 80 को जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और बैनर-पोस्टर लेकर सड़क पर बैठकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण दर्जनों वाहन फंसे रहे और कई घंटों तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

सड़क जाम के पश्चात कार्यकर्ता शहर में नगर भ्रमण करते हुए विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बैंक, स्कूल और प्रखंड कार्यालय को बंद करवा दिया।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बंद को देखते हुए सुलतानगंज शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में शामिल थे:

  • जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार
  • राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नट बिहारी मंडल
  • राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी
  • राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम
  • कांग्रेस विधायक प्रत्याशी विनय शर्मा
  • पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरविंद कुमार
  • सकलदेव यादव, विक्की कुमार, सुबोध कुमार सिंह
  • जन संसद कार्यकर्ता राजीव कुमार जायसवाल समेत कई अन्य कार्यकर्ता व नेता

महागठबंधन के नेताओं ने ऐलान किया कि यदि निर्वाचन आयोग मतदाता पुनरीक्षण को पारदर्शी नहीं बनाता और विपक्ष की मांगों पर ध्यान नहीं देता, तो उनका आंदोलन और तेज़ होगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर कांड पर भागलपुर में उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *