मानवता हुई शर्मसार, जेठ ने बहु को डंडे से पीटकर जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार…

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के ढोढर चौकी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। जहां आरोपी जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी को पहले लठ से पिटा और उसे जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बता दें कि मृतिका निर्मला के पति प्रकाश ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद निर्मला अपने बच्चो के साथ ससुराल में ही रह रही थी।

भाई की मौत के बाद से जेठ यह मान रहा था कि बहू की चरित्र खराब होने के कारण ही उसके भाई ने आत्महत्या की थी। शनिवार को चरित्र शंका में उसके जेठ ने पहले निर्मला के साथ मारपीट की व उसके बाद पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस पूरी वारदात के बीच आरोपी जेठ लोहे की रॉड लेकर रास्ते में खड़ा रहा, जिससे कोई उसकी मदद नहीं कर सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जावरा सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने आरोपी जेठ सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    ’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

    Share Add as a preferred…