मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लोगों का भारी हंगामा, गुस्साए लोगों ने पटना DM को घेरा; जानिए.. पूरा मामला

बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में भारी हंगामा हुआ है। सीएम के कार्यक्रम से जाने के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीएम के जाते ही मौके पर मौजूद पटना डीएम को लोगों ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया।

दरअसल, पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी स्थित पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे थे, तभी स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी चंद्रशेखर पार्क को निजी स्कूलों को आवंटित करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया है। लोगों ने पहले तो मुख्यमंत्री के सामने ही विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। इसके बाद जैसे ही सीएम वहां से रवाना हुए लोगों ने पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के सामने हंगामा करने लगे।

गुस्साए स्थानीय लोगों को समझाते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद जमीन को निजी शिक्षण संचालक को दिया गया था। स्थानीय लोगों के द्वारा ही पार्क बनने पर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट के फैसले के बाद जमीन को शैक्षणिक संस्थान को आवंटित किया गया। डीएम ने कहा कि अगर कोई परेशानी है तो लोग कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी बात रखें।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *