
बिहार के Muzaffarpur स्थित Muzaffarpur Junction पर पॉलिटेक्निक परीक्षा समाप्त होने के बाद हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीषण गर्मी के बीच प्लेटफॉर्म से लेकर रेल पटरी तक छात्रों की भारी भीड़ देखी गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
दोपहर से ही स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्लेटफॉर्म संख्या 1, 3, 4 और 6 पूरी तरह छात्रों से भर गए। ट्रेन पहुंचते ही छात्र बोगियों की ओर दौड़ पड़े। कई छात्र गेट और खिड़की से चढ़ने की कोशिश करते नजर आए, जबकि कुछ छात्र ट्रेन के पायदान से लटककर सफर करते दिखे।
सबसे ज्यादा भीड़ Gondia Express, Patliputra Express, Pawan Express और आरा-जयनगर ट्रेन में देखने को मिली। बोगियों में पहले से मौजूद यात्रियों को उतरने में भी काफी परेशानी हुई। कई ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कई छात्र ट्रेन का इंतजार करने के लिए रेल पटरी पर ही खड़े हो गए। ट्रेन आते ही अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती थी। Government Railway Police (GRP) और Railway Protection Force (RPF) के जवान लगातार माइकिंग कर छात्रों को पटरी से हटने की अपील करते रहे, लेकिन जल्द घर पहुंचने की बेचैनी में कई छात्रों ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।
भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षा बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गर्मी और अव्यवस्था के कारण पूरे स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
राहत के तौर पर मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को भेजा गया। हालांकि सामान्य ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा समाप्ति के समय पर्याप्त स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था नहीं होने से यह स्थिति पैदा हुई।


