वज्रपात से 10 लोगों की मौत, CM ने किया अनुग्रह राशि का एलान

पिछले 24 घंटे में राज्य के 09 जिलों में वज्रपात से 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

पटना: पिछले 24 घंटे में वज्रपात से नालन्दा में 02, वैशाली में 01, भागलपुर में 01, सहरसा में 01, रोहतास में 01, सारण में 01, जमुई में 01, भोजपुर में 01 एवं गोपालगंज में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

  • Related Posts

    भागलपुर के भिट्टी में महाशिवरात्रि पर सजेगा ‘महादंगल’: नेपाल के थापा और बनारस के सलमान में होगी ‘जोर-आजमाइश’; 15 से 17 तक उत्सव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में 25 साल बाद मिला इंसाफ: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को 5 साल की कैद; शव अस्पताल में छोड़कर हुआ था फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading