बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? इन इलाकों में बारिश की संभावना

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार (5 सितंबर) को राज्य के सभी जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. प्रदेश के सभी जिलों में एक-दो जगह बिजली गिरने की भी संभावना है. आज उत्तर बिहार की अपेक्षा दक्षिण बिहार में ज्यादा वर्षा के आसार हैं।

राजधानी पटना समेत गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास, नालंदा, नवादा और शेखपुरा जिले में अधिसंख्य स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. साथ ही इन जिलों में अनेक स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सात सितंबर से पूरे राज्य में मॉनसून की बेरुखी फिर से दिखने लगेगी।

सोमवार की शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में राज्य के 23 जिलों में बारिश हुई है. सबसे अधिक गया शहरी क्षेत्र में 73.8 मिलीमीटर, भागलपुर में 69, गया के टेकारी में 62.4 और भोजपुर के शाहपुर में 60.2 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा हुई है. इसके अलावा राजधानी पटना में भी कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई. सीतामढ़ी, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर और शिवहर में ऑरेंज अलर्ट के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हुई तो मुंगेर, खगड़िया, मधुबनी, बांका, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, लखीसराय, अरवल, जहानाबाद, मधेपुरा, सुपौल, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय और सहरसा में भी मध्यम से लेकर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

  • Related Posts

    मार्च में मौसम का दोहरा असर: कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *