पटना में होटल कारोबारी की हत्या, बदमाशों ने बीच सड़क पर गोलियोंं से भूना

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बीच सड़क पर एक होटल कारोबारी को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने होटल कारोबारी को पांच गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना राजधानी के सबसे व्यस्तम इलाके पटना जंक्शन के पास की है।

मृतक होटल कारोबारी की पहचान शकील मलिक उर्फ शकील अहमद के रूप में हुई है। ताबड़तोड़ 5 गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक शकील मलिक पटना जंक्शन के पास स्थित भोजनालय के मालिक थे। शकील बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।

सूत्रों की माने तो शकील अहमद अपने नए मकान को देखने गए थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पीरबहोर थाने पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किया है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

दरियापुर कुतुबुद्दीन लेन में यह घटना हुई है। हाल फिलहाल में शकील ने जमीन खरीदी थी। खरीदी गई जमीन के पास वह पहुंचा था। इसी दौरान यह घटना हुई है। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया है।

  • ये भी पढ़े..

    ग्रामीण सड़कों और संपर्क मार्गों को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने चौड़ीकरण और नई परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री की सख्ती, गुणवत्ता से समझौता नहीं; भागलपुर फोरलेन गंगा पथ को मिली नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…