उधमपुर में भीषण बस हादसा: 15 की मौत, कई घायल; मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया शोक

उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के कागोत इलाके में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक यात्री बस के पलटने से 15 लोगों की मौत की खबर है। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। जालो क्षेत्र के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि एक मोड़ पर बस का टायर फट गया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और बस पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे पर उमर अब्दुल्ला ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही आश्वासन दिया कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना से जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: “संविधान की किताब लेकर घूमने से पहले इंदिरा गांधी के कृत्यों पर माफी मांगें”

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में नाबालिग की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, मेडिकल जांच के बाद जांच ने पकड़ी नई दिशा

    Share Add as a preferred…