बांका में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

बांका, धोरैया। मंगलवार रात करीब आठ बजे धोरैया-नवादा मार्ग पर सठियारी कॉम्प्लेक्स के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान धोरैया के बिशनपुर गांव निवासी सद्दाम (30) और मोहम्मद जसीम (25), तथा धनकुंड के खैरा गांव निवासी अजीम (18) के रूप में हुई है। घायलों में हसनपुर के आजाद आलम और खैरा गांव के उमर शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही धोरैया पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चार घायलों को तत्काल सीएचसी धोरैया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर रूप से घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं घटनास्थल पर सड़क किनारे जसीम का शव बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

इस सड़क हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    भागलपुर :डीडीसी ने किया नाथनगर प्रखंड का दौरा, ई-केवाईसी व किसान रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा, कृषक सेवाओं में तेजी लाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, दो रेल परियोजनाओं पर विशेष फोकस.. अनुमंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *