मधुबनी में खौफनाक वारदात: साले ने की जीजा की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

मधुबनी (बिहार): बिहार के मधुबनी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुधो यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के साले पर लगाया है। जानकारी के मुताबिक, गांव का एक व्यक्ति शनिवार रात मुधो यादव को घर से बुलाकर कहीं ले गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने विशनपुर धोबीघाट के पास एक शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मुधो यादव के रूप में की। शव पर कई गहरे चाकू के घाव थे, जिससे स्पष्ट है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी।

पत्नी और बच्चे सदमे में, गांव में पसरा मातम

मृतक के चार छोटे बच्चे और पत्नी इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं। पूरे विशनपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है।

पुलिस ने साले को लिया हिरासत में

पुलिस ने मृतक के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    परीक्षा विवाद पर बिहार में बवाल, ईंट-पत्थर, लाठीचार्ज और गोलियां… जहानाबाद में NEET आंदोलन का उग्र चेहरा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *