दो बाइक के बीच आमने-सामने भयानक टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

बिहार में सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत (Two People Died) हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जीरादेई पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये। मृतकों में एक की पहचान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भंटा पोखर गांव निवासी मनीष राम (18) के रूप में की गयी है, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थी और आमने-सामने भिड़ गईं।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *